साइबर अपराधियों पर रिपोर्ट दर्ज, युवक गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाबाघराय के साहू की चरही भाव गांव निवासी सचिन पटेल और मनीराम का पुरवा निवासी श्याम पटेल ने मिलकर बैंक में खातों का फ्रॉड किया। निशांत कुमार ने ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर 62,607 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

बाघराय। थाना क्षेत्र के साहू की चरही भाव गांव निवासी सचिन पटेल की मुलाकात 1 जनवरी को श्याम पटेल निवासी मनीराम का पुरवा जेठवारा से हुई। दोनों मुंबई चले गए। बैंक में लोगों का खाता खुलवाते, उनके खाते में फ्रॉड कर रुपये मंगवाते, कुछ रुपये उनको देकर बाकी दोनों बांट लेते। बिहार के मुंगेर जनपद के जमालपुर गांव निवासी निशांत कुमार साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई। ऑनलाइन डिलेवरी के नाम पर उसके खाते 62607 रुपये निकाल लिए। जनपद में चलाए गए अभियान में एसओ श्रवण कुमार, उपनिरीक्षक राहुल यादव, श्याम पटेल और उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने सचिन निवासी साहू का चरही भाव को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।


