सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, आरोपी को जेल
महदहां(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लोगों से 23 लाख की ठगी करने वाले जालसाज को जिले के सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मध्य

महदहां(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लोगों से 23 लाख की ठगी करने वाले जालसाज को जिले के सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में सोमवार को पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी जालसाज सेना के एक बड़े अधिकारी का पूर्व में चालक बताया जा रहा है।सलेमपुर कोतवाली के इंदौली गांव के रहने वाले रंजीत गुप्ता राहुल कुमार ने 2025 में एसपी से शिकायत की। आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले के टिकुरी नंबर 37 निवासी संतोष दुबे सेना में भर्ती कराने के नाम पर झांसा देकर आठ लोगों से 13 अगल-अलग किश्तों में कुल 23 लाख रुपये अपने खाते में ले लिया।
भटनी थाना क्षेत्र के बाबू धरमखोर के रहने वाले वीरबल यादव, जो सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, उनके माध्यम से ही आरोपी संतोष दुबे से पहचान हुई। संतोष सेना के एक बड़े अधिकारी का वाहन चालक के रूप में कार्य करने की बात कहकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। साथ ही फर्जी नियुक्ति पत्र एवं विज्ञापन भी उपलब्ध कराया। काफी समय बाद तक जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ितों ने इसकी जांच कराई। जांच में पता चला कि नियुक्ति पत्र एवं विज्ञापन दोनों ही फर्जी है। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया। वहीं जालसाज संतोष ने पीड़ितों को मध्य प्रदेश बुलाकर समझौते की कोशिश भी किया। लेकिन बात नहीं बन पाई। केस दर्ज कर जांच में जुटी सलेमपुर कोतवाली पुलिस को संतोष दुबे का लोकेशन सर्विलांस के जरिये मध्य प्रदेश के सतना मिला। इसके बाद रविवार को टीम सतना पहुंच गई आरैर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की और फिर उसे न्यायालय में पेश किया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


