खदान का ठेका लेने के नाम पर 47.08 लाख रुपये हड़पे

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

कोर्ट के आदेश पर मानिकपुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज खदान का ठेका लेने के नाम पर गैस एजेंसी संचालक ने मसाला कारोबारी समेत दो लोगों से करीब 47.08 लाख

खदान का ठेका लेने के नाम पर 47.08 लाख रुपये हड़पे

चित्रकूट, संवाददाता। पत्थर खदान का ठेका लेने के नाम पर गैस एजेंसी संचालक ने मसाला कारोबारी समेत दो लोगों से करीब 47.08 लाख रुपये हड़प लिए। पैसा वापस मांगने पर गैस एजेंसी संचालक ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर मानिकपुर थाना पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्यालय कर्वी से सटे कालूपुर पाही निवासी मसाला कारोबारी ब्रजेश त्रिपाठी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बताया कि बीते नौ जून 2025 को सीतापुर में उसकी मुलाकात मानिकपुर निवासी गैस एजेंसी संचालक संजय अग्रवाल से हुई थी।

संजय ने उससे पत्थर खदान का ठेका लेने के लिए 50 लाख रुपये की जरूरत बताई। भरोसे में आकर उसने नौ जून को 16.50 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए संजय की फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फोन-पे के अलावा अलग-अलग तिथियों में आठ लाख रुपये नकद भी दिया। संजय ने उससे 25.03 लाख रुपये ले लिए। इसी तरह कारोबारी अरुण कुमार से संजय ने 16.50 लाख रुपये आरटीजीएस के अलावा फोन-पे व नकद समेत कुल 22.05 लाख रुपये लिया। संजय ने 10 माह में पैसा लौटाने का भरोसा दिया था। पैसा वापस मांगने पर संजय ने नई फर्म बनाकर उन दोनों को पार्टनर बनाने की बात कही। अभी तक उनका पैसा वापस नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर अजीत पांडेय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर संजय अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखदान का ठेका लेने के नाम पर 47.08 लाख रुपये हड़पे