पंचायती राज विभाग में नौकरी दिलाने ने नाम पर दो युवकों से चार लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में पंचायती राज विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी की गई। आरोपी कुमार गौरव ने पीड़ितों से पैसे लिए और फर्जी ऑफर लेटर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

पंचायती राज विभाग में नौकरी दिलाने ने नाम पर दो युवकों से चार लाख की ठगी

रांची, प्रमुख संवाददाता। पंचायती राज विभाग में बीपीएम के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। आरोप कुमार गौरव पर लगा है। इस संबंध में पीड़ित चांडिल निवासी शुभम सौरभ और रवि शंकर प्रमाणिक ने कुमार गौरव के खिलाफ डोरंडा थाना में प्राथमिकी करायी है। पीड़ित रवि शंकर प्रमाणिक ने आवेदन में कहा कि 10 दिसंबर 2024 को डालटनगंज निवासी आरोपी कुमार गौराव से उनकी फोन से बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी ने 13 दिसंबर को मेन रोड स्थित अपने एक कार्यालय में बुलाया। पंचायती राज विभाग में नौकरी दिलाने की बात हुई।

इसी दौरान आरोपी ने उसका इंटरव्यू लिया और कहा कि आप पास हो गए हैं। इस एवज में उनसे दो लाख रुपए नगद लिया और कहा कि शेष राशि बाद में लिया जाएगा। साथ ही ऑफर लेटर भी दिया। 10 फरवरी 2025 को आरोपी ने फोन कर उनसे बाकी रकम की डिमांड की। कहा कि 15 फरवरी 2025 को इचागढ़ प्रखंड जाना है और लेटर दिखाकर ज्वाइन कर लेना। जब वह ईचागढ़ गए तो पता चला कि लेटर फर्जी है। पैसा वापस करने पर आरोप लगातार टाल-मटोल कर रहा है। इसी तरह शुभम सौरभ से भी आरोपी ने चांडिल ब्लॉक का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया और पैसे की डिमांड की। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपंचायती राज विभाग में नौकरी दिलाने ने नाम पर दो युवकों से चार लाख की ठगी