जर्मनी में नौकरी का झांसा देकर 1.70 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट थमाया

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला

जर्मनी में नौकरी का झांसा देकर 1.70 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट थमाया

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुशीनगर जिले के पडरौना निवासी एक युवक को जर्मनी में पाइप फिटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए गए और फर्जी वीजा व टिकट थमा दिया गया। पीड़ित ने आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई और पैसे वापसी की गुहार लगाई है।पडरौना के पांडेय देवरिया निवासी शैलेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात भिटौली थाने के पास ऑफिस चलाने वाले पिपरिया-सोहरौना तिवारी निवासी आरोपी से हुई। उसने जर्मनी में पाइप फिटर की नौकरी और हर महीने 85 हजार रुपये कमाने का लालच दिया।

वीजा, टिकट और मेडिकल के नाम पर कुल 1,70,000 रुपये कई बार में ऑनलाइन आरोपी के मोबाइल नंबर पर उसने भेजे। इसके साथ ही अपना असली पासपोर्ट भी आरोपी को सौंप दिया। काफी समय बीतने के बाद आरोपी ने जब वीजा और टिकट की कॉपी दी तो उसने पता किया। जानकारी हुई कि एजेंट द्वारा दिया गया टिकट और वीजा नकली था। पीड़ित ने चेतावनी दी कि अगर उसका पैसा वापस नहीं मिला तो वह थाने के सामने आत्मदाह कर लेगा। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपी कलीम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजर्मनी में नौकरी का झांसा देकर 1.70 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट थमाया