पांच करोड़ खाते में मंगवाने वाला आरोपियों को पनाहगार दबोचा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में फ्लैट और मकान की बुकिंग के नाम पर सौ करोड़ रुपये ठगी करने के आरोपियों को अपने घर में पनाह देने वाले आरोपी जगदीश ग्रोवर को एसआईटी ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खाते में पांच करोड़ रुपये आने का भी खुलासा हुआ है। तीन मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पांच करोड़ खाते में मंगवाने वाला आरोपियों को पनाहगार दबोचा

गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। फ्लैट और मकान की बुकिंग के नाम पर सौ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपियों को अपने घर में पनाह देने वाले आरोपी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेअपनी बेटी निधि मक्कड़, दामाद वरुण मक्कड़ और उनके साथी नितिन शर्मा उर्फ दीपक शर्मा को फरारी के दौरान अपने घर में ठहराया था। इसके अलावा आरोपी के खाते में पांच करोड़ रुपये आने की बात भी सामने आई है। पुलिस के वरुण मक्कड़, निधि मक्कड़ और नितिन शर्मा उर्फ दीपक शर्मा राइट अर्थ इंफ्रा और एएसआर रियलटेक के नाम से लोगों को आकर्षक दरों पर फ्लैट, मकान और दुकान दिलाने का झांसा देते थे। आरोप है कि बुकिंग के नाम पर लोगों से धनराशि प्राप्त की जाती थी। इसके बाद कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी की जाती थी। इस मामले में ठगी की रकम सौ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद वरुण मक्कड़, निधि मक्कड़ और नितिन शर्मा उर्फ दीपक शर्मा फरार हो गए थे। तीनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित क्रांतिनगर निवासी जगदीश ग्रोवर के घर पहुंचे। निधि मक्कड़ जगदीश ग्रोवर की बेटी और वरुण मक्कड़ दामाद है। आरोप है कि जगदीश ने उन्हें अपने घर में ठहराया, भोजन-पानी उपलब्ध कराया और पुलिस से छिपाने में सहयोग किया। इसी आधार पर एसआईटी ने उसे मामले में आरोपी बनाया और 11 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के खाते में पांच करोड़ रुपये आए...

एसआईटी की पूछताछ में जगदीश ग्रोवर ने बताया कि उसकी बेटी, दामाद और नितिन शर्मा द्वारा किए जा रहे लेनदेन में उसके खाते में पांच करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। पुलिस इस रकम के स्रोत, लेनदेन और आरोपियों से उसके संबंधों की जांच कर रही है। मामले में कूटरचित दस्तावेजों और ठगी की रकम के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसीपी का कहना है कि मुख्य वांछित और इनामी आरोपी वरुण मक्कड़, निधि मक्कड़ और नितिन शर्मा उर्फ दीपक शर्मा की तलाश जारी है।

सामान्य प्रश्न

✦इस मामले में कितनी ठगी की गई है?−
इस मामले में ठगी की रकम सौ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच करोड़ खाते में मंगवाने वाला आरोपियों को पनाहगार दबोचा