विदेश भेजने के नाम पर 75 लाख और क्रेटा कार ठग ली

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

धर्मपुर निवासी अरविंद कुमार से विदेश में पढ़ाई और नौकरी का झांसा देकर 75 लाख रुपये और क्रेटा कार ठग लिए गए। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ठगों ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर पीड़ित को विश्वास में लिया और पैसे लिए।

विदेश भेजने के नाम पर 75 लाख और क्रेटा कार ठग ली

विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने का झांसा दे एक व्यक्ति से 75 लाख रुपये और एक क्रेटा कार ठग ली गई। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि धर्मपुर निवासी अरविंद कुमार ने शिकायत दी। बताया कि उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाले प्रदीप शर्मा से उनकी दोस्ती हुई थी। जिसने खुद को यूपी पुलिस का कर्मी बताया था। प्रदीप ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी मुलाकात अनिल भारद्वाज उर्फ शोवित कुमार निवासी साकेत कॉलोनी अजबपुर, उसकी पत्नी सुजाता और रवि कुमार निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर से कराई।

आरोपियों ने अरविंद के बेटे अमन पाल को अमेरिका भेजने का लालच दिया। कानूनी कार्यवाही व दस्तावेजों के खर्च के नाम पर 75 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित को झांसे में लेने के लिए ठगों ने अनिल को सीबीआई कोर्ट का पेशकार, सुजाता को दिल्ली एंबेसी की कर्मचारी और रवि को कोर्ट का बाबू बताया था। पीड़ित ने उनकी बातों पर विश्वास कर पिछले से बीते दो जनवरी 75 लाख रुपये नकद दे दिए और सिक्योरिटी के तौर पर कुछ बैंक चेक भी सौंप दिए। जब पीड़ित ने अपने चेक वापस मांगे तो 13 जनवरी 2026 को उसे राजपुर रोड स्थित ब्लाइंड स्कूल के पास बुलाया गया। वहां आरोपी मौका पाकर पीड़ित की क्रेटा कार लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से सभी आरोपियों के फोन बंद हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ankit Kumar Chaudhary

लेखक के बारे में

Ankit Kumar Chaudhary

शॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।


कॅरियर का सफर

अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग

बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं


एंटरटेनमेंट और विजन

अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।


विशेषज्ञता

क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविदेश भेजने के नाम पर 75 लाख और क्रेटा कार ठग ली