2.60 लाख की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

करारी थाना क्षेत्र के लहना और चक सैदलीपुर गांव के युवकों से शातिर ठग ने टूरिस्ट वीजा के जरिए 2.60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों को नौकरी देने का झांसा देकर आरोपी ने उन्हें दुबई भेजा, जहाँ उन्हें टूरिस्ट वीजा मिला। अब पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू की है।

2.60 लाख की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज

करारी थाना क्षेत्र के लहना और चक सैदलीपुर गांव में रहने वाले युवकों से टूरिस्ट वीजा थमाकर शातिर ने 2.60 लाख रुपये ठग लिए थे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लहना निवासी चैतूलाल पुत्र रामलखन ने बताया कि गांव के ही आमिर उर्फ अली अब्बास ने उसे दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद एक फरवरी 2024 को 1.30 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने पीड़ित के रिश्तेदार तीरथलाल निवासी चक सैदलीपुर से भी इतनी ही रकम ली। फिर दोनों को दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने पर युवकों को पता चला कि उनको टूरिस्ट वीजा दिया गया है।

किसी तरह से रुपयों का इंतजाम कर युवक वापस लौट आए। बताया कि लौटकर आने के बाद लिखित समझौता हुआ था। इसमें आरोपी ने ली गई रकम लौटाने की बात कही थी। अब वह रुपये नहीं लौटा रहा है। 14 अगस्त को तकादा करने जाने पर पीड़ित चैतूलाल को उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीट भी दिया था। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि एससी-एसटी व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इसकी जांच सर्किल अफसर करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News2.60 लाख की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज