जमीन खरीद के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी
बक्सर में चार लोगों के खिलाफ 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पुष्पदेव राम ने 2017 में जमीन खरीदने के लिए 31 लाख रुपये सत्यम तिवारी के खाते में हस्तांतरित किए थे। बाद में उसे धोखाधड़ी का नोटिस मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पेज तीन के लिए ------- चार पर केस चारों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन, किसी ने फोन रिसीव नहीं किया 2017 में 31 लाख रुपये सत्यम तिवारी के खाता में हस्तानांतरित कर दिया था बक्सर, हमारे संवाददाता। जमीन खरीद-बिक्री में 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ नगर पुलिस नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
घटनाक्रम का विवरण
पुलिस को मिले आवेदन में कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के हेनवा गांव निवासी पुष्पदेव राम ने कहा है कि उसे एक आवासीय प्लांट की जरूरत थी। इसी क्रम में वर्ष 2017 में पांडेयपट्टी गया था। जहां उसकी मुलाकात शहर के सिडिकेंट निवासी सत्यम तिवारी हुई। इसके बाद उससे सत्यम तिवारी ने जमीन दिलाने की बात कहीं। उसने एक दिन सिडिंकेट बुलाया। जहां उसका भाई सुन्दरम तिवारी, मुफस्सिल के बोक्सा गांव निवासी अमर कुमार व जमीन मालिक अमित पांडेय मौजूद थे। सभी ने जमीन का दस्तावेज दिखाया। इसके बाद वर्ष 2017 में 31 लाख रुपये सत्यम तिवारी के खाता में हस्तानांतरित कर दिया। 5 लाख 50 हजार रुपये जमीन की रजिस्ट्री और बाउंड्री के लिए दिया था।
नोटिस का आना और एफआईआर
लंबे समय बाद अगस्त 2026 में कोर्ट से एक नोटिस प्राप्त हुआ। जिसमे इस बात की जानकारी मिली कि उक्त चारों लोगों ने धोखाधड़ी कर उनकी राशि गबन कर ली है। इसके बाद वह लगातार काफी दिनों तक चारों से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन, किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। पीड़ित ने थकहार कर नगर थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। (बक्सर से नवीन पाठक)


