ठगों ने महिला के खाते से निकाले 1.26 लाख रुपये
हिन्दुस्तान, काशीपुर
बाजपुर में एक महिला के बैंक खाते से बिना अनुमति और ओटीपी साझा किए बिना 1.26 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। फरहा बानो ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने पैसे निकाले, जबकि उन्होंने किसी से ओटीपी साझा नहीं किया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

बाजपुर। बैंक खाते से बिना अनुमति और ओटीपी साझा किए बिना 1.26 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुड़िया कलां निवासी फरहा बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है, जिसमें उन्हें डेढ़ लाख रुपये का ऋण मिला था। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी अनुमति के बिना अलग-अलग समय में खाते से 1,25,999 रुपये निकाल लिए। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं किया था।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


