हिसाब मांगने पर मारपीट कर धमकाया, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

दियोरिया में ईंट भट्ठे में साझेदारी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी परवेज आलम ने साझेदारी के तहत काम करने वाले सगीन को धमकाया और जान से मारने का प्रयास किया।

हिसाब मांगने पर मारपीट कर धमकाया, मुकदमा दर्ज

दियोरिया। ईंट भट्ठे में साझेदारी के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप में अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सगीन पुत्र जकील खां ने दियोरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि बड़ागांव स्थित ईंट भट्ठे पर उसी मोहल्ले के परवेज आलम पुत्र सज्जाद हुसैन के साथ बराबर-बराबर हिस्सेदारी में साझेदारी तय हुई थी।

साझेदारी का मुद्दा

साझेदारी होने के बाद भट्ठे का किराया 1.50 लाख रुपये बड़ागांव निवासी माखन लाल और सेवाराम को भुगतान किया गया। इसके बाद सगीन ने अलग-अलग तिथियों में अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर और बैंक खाते से रकम निकालकर ईंटों की पथाई और पकाई के काम में करीब 42 लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि इसके बाद परवेज आलम की नीयत बदल गई और वह ईंटों की बिक्री का हिसाब देने में टालमटोल करने लगा। आरोप है कि 10 जून को सगीन अपने साथ दानिश और झंडू को लेकर भट्ठे पर हिसाब-किताब के संबंध में पहुंचा।

धमकी का प्रयास

वहां परवेज आलम के साथ शिवम दीक्षित पुत्र बृजेश दीक्षित, सोनू दीक्षित और तीन अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया। इसी दौरान परवेज आलम ने उसकी गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और भट्ठे से चले जाने की धमकी दी। थानाध्यक्ष दियोरिया ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने परवेज आलम, शिवम दीक्षित, सोनू दीक्षित और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सामान्य प्रश्न

✦धोखाधड़ी के आरोप किसके खिलाफ लगाए गए हैं?−
धोखाधड़ी के आरोप परवेज आलम, शिवम दीक्षित, सोनू दीक्षित और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लगाए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिसाब मांगने पर मारपीट कर धमकाया, मुकदमा दर्ज