साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी करने में एक पर केस

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

केमरी के नवी हसन ने पार्था प्रतिम सरकार पर 6.44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कोयले का सौदा किया था, जिसमें पैसा ऑनलाइन दिया गया था, लेकिन न तो कोयला मिला और न ही पैसे वापस हुए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है।

साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी करने में एक पर केस

केमरी। कस्बे के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर साढ़े छह लाख रूपये हड़पने में असम निवासी पार्था प्रतिम सरकार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कस्बे के मोहल्ला मजुल्लानगर निवासी नवी हसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कोयला का कारोबार करता है। आसाम के हौजाई जनपद के लंका निवासी पार्था प्रतिम सरकार से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। जिससे उसने पहले भी कोयले का कारोबार किया था।इस दौरान 20 फरवरी 2025 को उसका पार्था प्रतिम सरकार से 6 लाख 44 हजार रूपये में एक ट्रक कोयले का सौदा तय हुआ था।

जिसका सारा पैसा उसने आनलाइन पेमेंट के माध्यम से उसको अदा कर दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद उसने उसे कोयला भी नहीं भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। आरोप है कि उसने फोन किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की व उसके पैसे वापस देने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की रिपेार्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसाढ़े छह लाख की धोखाधड़ी करने में एक पर केस