पुराने सिक्कों के बदले मोटी रकम देने का झांसा देकर ठगी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एक व्यक्ति को फेसबुक पर एंटीक सिक्के और नोट बेचने के विज्ञापन देखकर ठगों से संपर्क करना महंगा पड़ा। ठगों ने शुरुआत में 600 रुपये और बाद में विभिन्न कारणों से कुल 37 हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने पीड़ित को 88 लाख रुपये मिलने का झांसा दिया, लेकिन बाद में संपर्क बंद कर दिया।

पुराने सिक्कों के बदले मोटी रकम देने का झांसा देकर ठगी

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। फेसबुक पर एंटीक सिक्के और नोट बेचकर मोटी रकम कमाने का विज्ञापन देखकर अपराधियों से संपर्क करना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। ठगों ने सिक्के-नोट खरीदने के नाम पर पहले 600 रुपये मांगे और बाद में सिक्योरिटी, कार्ड और दूसरी प्रक्रियाओं के नाम पर रकम मंगाते रहे। करीब दो दिन में पीड़ित से 37 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद 88 लाख रुपये मिलने का झांसा देने वाले आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर थाना द्वारका पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 47 वर्षीय राजन शर्मा परिवार के साथ शीशराम पार्क इलाके में रहता है। पीड़ित के पास कुछ एंटीक सिक्के और नोट थे। फेसबुक पर उसने पुराने सिक्के-नोट बेचने पर अच्छी कीमत मिलने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम विकास पटेल और कंपनी का नाम ‘ऑल कॉइन’ बताया। उसने सिक्के-नोट की अच्छी कीमत दिलाने का भरोसा दिया और शुरुआत में 600 रुपये खर्च बताया। पीड़ित ऑनलाइन भुगतान नहीं करता था, इसलिए उन्होंने परिचित के पेटीएम खाते से 600 रुपये भेजे। इसके बाद आरोपी के कहने पर अलग-अलग किश्तों में 37 हजार रुपये ठग के खाते में डाल दिए。

88 लाख रुपये खाते में आने का दावा

शिकायत के अनुसार, आरोपी हर भुगतान के बाद नई मांग करता रहा। वह कभी सिक्योरिटी तो कभी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर रकम मांगता था। इसी दौरान उसने दावा किया कि पीड़ित के 88 लाख रुपये प्रक्रिया में डाल दिए गए हैं और शाम तक उसके खाते में पहुंच जाएंगे। आरोपी ने एक कार्ड बनाकर मोबाइल पर भी भेजा, लेकिन बाद में उससे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित से ली गई रकम एचडीएफसी बैंक के एक खाते में गई। शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर साइबर थाना द्वारका ने 28 सितंबर को धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पीड़ित ने कितने रुपये ठगे गए?−
पीड़ित से कुल 37 हजार रुपये ठगे गए।
Rajan Sharma

लेखक के बारे में

Rajan Sharma

शॉर्ट बायो : राजन शर्मा पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में अपराध टीम में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
राजन शर्मा को पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।


करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
राजन शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई जी न्यूज और जन संदेश दिल्ली के बाद प्रिंट पत्रकारिता में आए। उन्होंने प्रमुख हिंदी अखबार हरि भूमि, विराट वैभव, नवोदय टाइम्स, दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।उन्हें अपराध और स्वास्थ्य से जुड़ी कवरेज के लिए जाना जाता है। मौजूदा समय में वह अपराध टीम का प्रमुख हिस्सा हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।


विशेषज्ञता
अपराध, राजनीति, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों में विशेषज्ञता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुराने सिक्कों के बदले मोटी रकम देने का झांसा देकर ठगी