जिलाधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर रुपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में, जिलाधिकारी अमित आसेरी के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी मुस्ताक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वह राजस्थान का निवासी है। पुलिस ने अपील की कि सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल से प्राप्त अनुरोधों पर विश्वास न करें।

जिलाधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर रुपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी आईएएस के नाम से फर्जी फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद ने कोतवाली नगर में मामला दर्ज कराया था। शहर कोतवाली बलराम सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग करने वाले आरोपी मुस्ताक पुत्र वसीर निवासी ग्राम मानकी सादिकावास, थाना रामगढ, जनपद अलवर, राजस्थान को मवई बाईपास से गिरफ्तार किया गया है。

परिस्थितियाँ

बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग की गई थी,थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर कोतवाली नगर ,साइबर , सर्विलांस सेल एवं तकनीकी टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह राजस्थान का रहने वाला है। उसके द्वारा अधिकारियों की फर्जी आइडी बनाकर रुपए मागें जाते है व रुपए लेने ही जनपद बांदा आया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विपिन कुमार, सिपाही जितेन्द्र सिंह,अभिनव यादव, हेड कांस्टेबल आशीष शर्मा सर्विलांस सेल व सिपाही मनीष मिश्रा आदि रहे।

संभावनाएँ

सत्यापन के बाद ही करें विश्वास

- पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी, जनप्रतिनिधि अथवा प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम से संचालित फर्जी प्रोफाइल से प्राप्त मैसेज रिक्वेस्ट आर्थिक सहायता संबंधी अनुरोध पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल की पहचान एवं सत्यापन अवश्य करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें। किसी अधिकारी के नाम से पैसे अथवा किसी अन्य प्रकार की सहायता मांगे जाने पर संबंधित विभाग से आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करें। फर्जी आईडी अथवा संदिग्ध साइबर गतिविधि दिखाई देने पर उसका स्क्रीनशाट व यूआरएल सुरक्षित रखें। तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें । सोशल मीडिया पर अपनी निजी एवं वित्तीय जानकारी सार्वजनिक करने से बचें । सतर्क रहें, सुरक्षित रहें-साइबर अपराधियों से सावधान रहें ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरफ्तार आरोपी का नाम क्या है?
गिरफ्तार आरोपी का नाम मुस्ताक पुत्र वसीर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिलाधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर रुपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार