ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसम्मानः पेरिस में आज होगा भारतीय जवानों का अंतिम संस्कार, प्रथम विश्व युद्ध में हुए थे शहीद

सम्मानः पेरिस में आज होगा भारतीय जवानों का अंतिम संस्कार, प्रथम विश्व युद्ध में हुए थे शहीद

प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन की ओर से लड़ते हुए फ्रांस में शहीद हुए दो भारतीय जवानों का अंतिम संस्कार रविवार को सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इन भारतीय जवानों का अंतिम संस्कार पेरिस में सैनिकों के...

सम्मानः पेरिस में आज होगा भारतीय जवानों का अंतिम संस्कार, प्रथम विश्व युद्ध में हुए थे शहीद
नई दिल्ली। एजेंसीSun, 12 Nov 2017 11:11 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन की ओर से लड़ते हुए फ्रांस में शहीद हुए दो भारतीय जवानों का अंतिम संस्कार रविवार को सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इन भारतीय जवानों का अंतिम संस्कार पेरिस में सैनिकों के कब्रिस्तान में होगा। 

सेना के अनुसार ये दोनों जवान 39वीं रॉयल गढ़वाल रायफल्स के हैं और फ्रांस के पुरातत्वेत्ताओं को इनके पार्थिव शरीर के अवशेष 20 सितंबर 2016 को पेरिस से लगभग 225 किलोमीटर दूर सैन्य कब्रिस्तान के निकट एक गांव में खुदाई के दौरान मिले थे। जांच के बाद इनकी पहचान 39वीं गढ़वाल राफल्स के जवानों के रूप में हुई। प्रथम विश्व युद्ध के गुमनाम नायकों की कब्रों की देखभाल करने वाले कॉमनवेल्थ वार ग्रेव्ज कमीशन के क्यूरेटर ने फ्रांसीसी सरकार तथा फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास के साथ सलाह मशविरे के बाद यह निर्णय लिया है।

भारतीय सेना की ओर से एक शिष्टमंडल इस आयोजन में शमिल होगा। इसमें गढ़वाल रायफल्स के कमांडेंट, एक सुबेदार मेजर, रेजिमेंट के पाइप बैंड के दो सदस्य और कर्नल नितिन नेगी होंगे। कर्नल नेगी फेस्टुबर्ट की लड़ाई में जौहर दिखाने वाले नायक दरबान सिंह नेगी के पौत्र हैं जिन्हें विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद प्रतीकात्मक तौर पर वहां की मिट्टी भी स्वदेश लाई जाएगी। 
ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें