अस्पताल के बाहर कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर हालत में दून रेफर
अस्पताल के बाहर खड़े कर्मचारी पर चार युवकों ने डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अस्पताल के बाहर खड़े कर्मचारी पर चार युवकों ने डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मरगूबपुर दीदाहेड़ी निवासी अब्दुल वली रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। बताया गया कि दो दिन पहले वह अस्पताल के बाहर खड़ा था। इसी दौरान चार युवक उसके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने डंडे और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना का विवरण
शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस कार्रवाई
पीड़ित के भाई ने शनिवार शाम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि लादपुर निवासी सुहैल, रुड़की निवासी मुकर्रम, सुनहरा निवासी शिव और रुड़की निवासी फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

