चार साल के भाई को सात साल की बहन देगी नया जीवन
हिन्दुस्तान, धनबाद
हसन, जो थैलेसीमिया से पीड़ित है, का बोन मैरो ट्रांसप्लांट बेंगलुरु में होगा। उसकी बड़ी बहन शाहीन का ह्ला उसके साथ मैच कर गया है। हसन अपने परिवार के साथ धनबाद से रवाना हुआ। इस प्रक्रिया से हसन को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।

धनबाद। चार वर्षीय हसन थैलेसीमिया की बीमारी से जूझ रहा है। डॉक्टरों की सलाह पर हसन का बोन मैरो ट्रांसप्लांट नारायणा हेल्थ बेंगलुरु में डॉ सुनील भट्ट की निगरानी में होगा। हसन का एचएलए बड़ी बहन शाहीन से मैच कर गया है। अब सात वर्षीय बड़ी बहन शाहीन अपने भाई हसन को नया जीवन देगी। हसन अपनी बड़ी बहन शाहीन, पिता सद्दाम अंसारी, मां नजमुन के साथ धनबाद से रवाना हुई।


