चार वर्ष का बच्चा भी संक्रमित, परिजन ले गए लखनऊ
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में एक निजी अस्पताल में चार वर्षीय बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने बच्चे को लखनऊ के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने का निर्णय लिया। इस संबंध में सीएमओ ने भी जानकारी साझा की है।

कानपुर। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ.राजेश्वर सिंह ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में चार वर्षीय बच्चे में स्वाइन फ्लू के लक्षणों की जानकारी हुई है। जांच में बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि भी हुई, जिसकी जानकारी वहां के डॉक्टर ने परिजनों को दी। जानकारी पर परिजन बच्चे को लेकर लखनऊ के किसी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहीं सीएमओ डॉ.हरिदत्त नेमी का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी हुई है। लक्षण की पुष्टि किस लैब में हुई, इसकी जानकारी की जा रही है।


