बरेली के चार तैराक राष्ट्रीय मास्टर्स चैम्पियनशिप के लिए चयनित
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली के चार तैराकों - सुनील कुमार मित्तल, शुभांशु गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, और अक्षय मित्तल का चयन राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये सभी तैराक 4 से 10 अक्टूबर को बेंगलुरू में होने वाली चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। सुनील ने बैक टू बैक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया।

बरेली। राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता के लिए बरेली के चार तैराकों का चयन हुआ है। बहादुरगढ़, हरियाणा में 11 से 13 सितंबर को हुई राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर तैराक सुनील कुमार मित्तल, शुभांशु गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता और अक्षय मित्तल ने क्वालीफाइंग टाइम हासिल किया। सुनील कुमार मित्तल ने 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में चौथा और पांचवां स्थान हासिल कर चयन सुनिश्चित किया। चारों खिलाड़ी 4 से 10 अक्टूबर तक बेंगलुरू में होने वाली चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।

