यूपी कॉलेज की चार छात्राओं का नेट में शानदार प्रदर्शन
यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का परिणाम शनिवार को आया। यूपी कॉलेज के हिन्दी विभाग की चार छात्राओं ने सफलता हासिल की। श्रेया यादव ने 198 अंक और 99.73 परसेंटाइल प्राप्त कर जेआरएफ क्वालीफाई किया। अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक हासिल किए। प्राचार्य और विभागाध्यक्षों ने सभी को बधाई दी।

वाराणसी, संवाद। यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इसमें यूपी कॉलेज के हिन्दी विभाग की चार छात्राओं ने सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। श्रेया यादव ने 198 अंक और 99.73 परसेंटाइल प्राप्त कर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) क्वालीफाई किया। इनके अलावा खुशबू यादव ने 188 अंक और 99.32 परसेंटाइल, रिया शुक्ला ने 159 अंक और 87.97 परसेंटाइल जबकि नैन्सी केशरी ने 142 अंक और 81.77 परसेंटाइल और एमए राजनीति विज्ञान के दिव्यांश रघुवंशी ने पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया। नेट परीक्षा 29 जून को हुई थी। छात्राओं की सफलता पर प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बधाई दी है।
हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. गोरखनाथ ने कहा कि छात्राओं ने कठिन परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो अल्का रानी गुप्ता, प्रो. अनिता सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्रो. मधु सिंह और डॉ. पूनम सिंह ने भी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।


