दो अलग अलग सडक हादसों में दंपत्ति सहित चार घायल
पुत्र अशोक कुमार अपने पत्नी पूजा के साथ पंजाब में बर्तन बेचने का काम करता है। बताया जाता है कि मंगलवार को उसके भाई रवि की सडक हादसे में मौत हो गई थी।

दो अलग अलग सड़म हादसों में एक दंपत्ति सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायला को सीएचसी शामली व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।अलीगढ के कुआरसी निवासी दुर्गेश पुत्र अशोक कुमार अपने पत्नी पूजा के साथ पंजाब में बर्तन बेचने का काम करता है। बताया जाता है कि मंगलवार को उसके भाई रवि की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी पाकर वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक घर अलीगढ़ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह शामली के मेरठ-करनाल मार्ग पर पहुंची तो तडके अचानक नींद की झपटी आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
घायलों को शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बाबरी क्षेत्र के गांव हीरनवाडा निवासी दो दोस्त शिवम पुत्र किरणपाल व शिवम उर्फ काला पुत्र जितेन्द्र अपनी बाइक पर सवार होकर गांव के ही एक युवक को शामली रेलवे स्टेशन पर छोडने के लिए आये थे। बताया जाता है कि जब वह युवक को छोडकर वापस अपने गांव लौट रहे थे तो बंतीखेडा शराब के ठेके के निकट ट्रेक्टर ट्राली सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डायल 112 पुलिस की मदद से शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनको भर्ती किया गया।


