घाटशिला कॉलेज के चार एनसीसी कैडेट राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित
घाटशिला कॉलेज के चार एनसीसी कैडेटों का चयन एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत राष्ट्रीय एनसीसी कैंप के लिए हुआ है। ये कैडेट 12 सितंबर 2026 को अमृतसर जाएंगे। इस कैंप का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देश भक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। प्राचार्य ने इसे कॉलेज के लिए गौरव का विषय बताया।

घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के लिए यह गौरव का क्षण है कि महाविद्यालय के चार एनसीसी कैडेटों का चयन एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय एनसीसी कैंप के लिए हुआ है। चयनित कैडेट 12 सितंबर 2026 को अमृतसर के लिए रवाना होंगे। वहां 14 से 25 सितंबर तक यह कैंप आयोजित है। राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कैंप में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित एनसीसी कैडेट शामिल होंगे। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक समन्वय और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित चारों एनसीसी कैडेटों में मोनू पूर्ति, सुरजीत भोल, सुरज मुर्मू एवं रंजन हांसदा गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. चौधरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।प्राचार्य
ने चारों कैडेटों को कहा कि यह उपलब्धि केवल कैडेटों की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि घाटशिला कॉलेज, एनसीसी इकाई और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। प्राचार्य ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। राष्ट्रीय कैंप में भाग लेना विद्यार्थियों के लिए अपने व्यक्तित्व को निखारने और देश की विविधता में एकता को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस मौके पर कालेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा महेश्वर प्रमाणिक, डा एस पी सिंह, प्रो इंदल पासवान एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।


