स्मैक तस्करों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने खदेड़कर चार को दबोचा

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में कटिहार पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बुधवार को हुई जब तस्करों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर भागने का प्रयास किया। अंततः पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

स्मैक तस्करों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने खदेड़कर चार को दबोचा

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटिहार-पूर्णिया एनएच-131ए पर आगा टोला स्थित सीमेंट गोदाम के समीप बुधवार को कटिहार पुलिस ने मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से स्मैक तस्करी के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद कटिहार पुलिस सभी आरोपियों को अपने साथ ले गयी। बताया जाता है कि एक सफेद रंग की कार में एक महिला समेत तीन पुरुष सवार थे। कार पर नगर निगम कटिहार के वार्ड पार्षद का बोर्ड लगा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर उनका पीछा किया।

पुलिस को पीछे आता देख कार सवार तस्कर तेज रफ्तार से पूर्णिया की ओर भागने लगे। कटिहार पुलिस ने मुफस्सिल पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी। इसके बाद मुफस्सिल पुलिस ने थाना चौक, रानीपतरा और बेलौरी के समीप बैरिकेडिंग कर वाहनों की घेराबंदी की। बताया जाता है कि तस्करों ने थाना चौक पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कार को आगे दौड़ा दिया। भागने के दौरान कार का टायर फट गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर आगा टोला के समीप रुक गया। इसके बाद कार में सवार चारों लोग कथित रूप से स्मैक लेकर भागने लगे। मुफस्सिल पुलिस ने पीछा कर सभी चारों को पकड़ लिया। इसके बाद कटिहार पुलिस सभी आरोपियों को अपने साथ कटिहार ले गयी। घटना के दौरान तस्करों द्वारा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर भागने का प्रयास फिल्मी अंदाज जैसा था। पुलिस अब कार में बरामद सामान और गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्मैक तस्करों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने खदेड़कर चार को दबोचा