न्यायालय ने चार दोषियों को सजा सुनाई
हिन्दुस्तान, शामली
कैराना में न्यायालय ने दो अलग-अलग मामलों में चार दोषियों को सजा सुनाई। एक मामले में चोर के खिलाफ तीन वर्ष और तीन महीने की सजा और 1000 रुपये का अर्थ दंड दिया गया। दूसरे मामले में तीन दोषियों को 3000-3000 रुपये का अर्थ दंड सुनाया गया।

कैराना। दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने चार दोषियों को सजा सुनाई। 2023 में थाना गढ़ी पुख्ता पर कुर्बान निवासी हिंड थाना भवन के विरुद्ध चोरी मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी को जेल में बिताई अवधि 3 वर्ष और 3 माह के कारावास और 1000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में 2010 में थाना गढ़ी पुख्ता पर शहजाद, मसरूर और अब्दुल सलाम निवासी गांव पलठेड़ी थाना गढ़ी पुख्ता के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीनों दोषियों को 3000-3000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई।

