स्टेशन से गिरफ्तार मोबाइल चोर को रेल पुलिस ने भेजा जेल
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों से मोबाइल चोरी करने के आरोप में चार युवकों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रकाश दास, रोहित लोहार, और दो युवक पुरुलिया के शामिल हैं। रेल पुलिस ने चार मोबाइल भी बरामद किए हैं और जांच के दौरान अन्य घटनाओं की जानकारी प्राप्त की है।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से यात्रियों की मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार चार युवकों को रेल पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। इनमें प्रकाश दास उर्फ तिग्गी, रोहित लोहार उर्फ छोटू जमशेदपुर के अलावा पुरुलिया के शेख रमजान व शेख मुबारक शामिल हैं। ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वालों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह टाटानगर स्टेशन से पकड़कर चार मोबाइल भी बरामद किया था। आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद ने रेल थाना के हवाले कर मामला भी दर्ज कराया है। आरोपियों से पूछताछ में जीआरपी और आरपीएफ को कई अन्य घटनाओं की भी जानकारी मिली है।


