सांसद के पीए, जिला पंचायत सदस्य समेत चार की जमानत खारिज

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

संतकबीरनगर में युवक की हत्या की नीयत से अपहरण के मामले में सांसद के निजी सचिव और अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी अदालत ने निरस्त कर दी। वादी ओमप्रकाश कुमार ने आरोप लगाया कि उसके भाई विशाल को सांसद के घर बुलाकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई गई।

सांसद के पीए, जिला पंचायत सदस्य समेत चार की जमानत खारिज

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र में युवक की हत्या की नीयत से अपहरण करने के मामले में सांसद के निजी सचिव (पीए) जिला पंचायत सदस्य समेत चार आरोपियों को कोर्ट से राहत नहीं मिली। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट चंद्र मोहन श्रीवास्तव की अदालत ने सुनवाई के बाद चारों आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।

मामले की जानकारी

विशेष लोक अभियोजक फौजदारी आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में वादी ओमप्रकाश कुमार ने बखिरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे उसके भाई विशाल के मोबाइल पर विश्वकेतु यादव ने फोन किया। उसने विशाल को सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद के घर चलने के लिए बुलाया था। वहां अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव और जितेंद्र यादव भी मिले थे। दोपहर 12 बजे तक विशाल के घर नहीं लौटने पर ओमप्रकाश ने उसके मोबाइल पर फोन किया।

हत्या की आशंका

इस पर विशाल ने बताया कि वह उनके साथ है। काफी देर तक भाई के वापस नहीं आने पर वादी ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई। इसके बाद बखिरा थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुकदमा वापस न लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

अदालत का निर्णय

आरोपियों ने स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी कराए। पीड़ित के मुताबिक, उसे गाड़ी में बैठाकर हत्या की नीयत से अयोध्या ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कांटे पुलिस के पास से पकड़ लिया गया। जिससे कथित वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सका। अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी अशोक यादव, जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव, सांसद के पीए धर्मेंद्र यादव और जितेंद्र यादव की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।

सामान्य प्रश्न

✦इस मामले में किसने शिकायत दर्ज कराई?−
मामले में वादी ओमप्रकाश कुमार ने बखिरा थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसांसद के पीए, जिला पंचायत सदस्य समेत चार की जमानत खारिज