राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर तीरथ सिंह रावत का भाजपा महानगर में स्वागत

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो-महत्वपूर्ण देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बुधवार को भ

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर तीरथ सिंह रावत का भाजपा महानगर में स्वागत

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और माल्यार्पण के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने तीरथ सिंह रावत को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र नेतृत्व ने तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उनका संगठन के प्रति समर्पण, सरल व्यक्तित्व और राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण स्थान मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता राष्ट्र और संगठन के लिए समर्पित हैं तथा सभी को मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम के बाद तीरथ सिंह रावत ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, विधायक उमेश शर्मा कौ, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, दीप्ति रावत, ज्योति गैरोला, राजेन्द्र ढिल्लों, बिजेन्द्र थपलियाल, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर तीरथ सिंह रावत का भाजपा महानगर में स्वागत