पूर्व टीएमसी विधायक को पुलिस रिमांड पर भेजा
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मुख्य सचेतक निर्मल घोष को जबरन वसूली के आरोप में आठ दिन तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। उन्हें ओडिशा के बालासोर से पकड़ा गया, जहां उन पर महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या से जुड़े मामले में संलिप्तता का आरोप भी है।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मुख्य सचेतक निर्मल घोष को शुक्रवार को जबरन वसूली के एक मामले में आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या के बाद शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने एवं जबरन वसूली के मामले में शामिल होने के आरोप में घोष को गुरुवार को ओडिशा के बालासोर स्थित एक होटल से पकड़ा गया था। पनिहाटी के पूर्व विधायक के चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि घोष ने धमकी देकर उसका इनामी लॉटरी टिकट छीन लिया।
उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर उपमंडल अदालत ने जबरन वसूली मामले में घोष को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।


