खेल, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए श्याम कुमार शर्मा सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

श्याम कुमार शर्मा, पूर्व खेल शिक्षक और प्रशिक्षक, को दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद में सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा और खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि दी गई। इस समारोह में 52 जनों को भी सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

खेल, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए श्याम कुमार शर्मा सम्मानित

खेल, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में चार दशक से अधिक समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व खेल शिक्षक, प्रशिक्षक, राष्ट्रीय स्तर के खेल उद्घोषक एवं तकनीकी अधिकारी श्याम कुमार शर्मा को दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद स्थित द कैसल ऑफ आर्ट थिएटर में आयोजित सम्मान समारोह में विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। एमबीआर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शिक्षा और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि विश्वस्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. राजेंद्र सैनी तथा एमबीआर फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. सीपी यादव ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्याम कुमार शर्मा ने इसे अपने विद्यार्थियों की मेहनत और सहयोग का परिणाम बताते हुए समाजसेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने की बात कही।

समारोह में देशभर से आए 52 शिक्षाविद, समाजसेवियों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। चार घंटे तक चले कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें