दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने शिव धाम में की पूजा-अर्चना

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने शिव धाम में भगवान शिव की पूजा की। उनके स्वागत में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और उन्होंने भारतीय संस्कृति तथा आध्यात्मिक परंपराओं में रुचि दिखाई। महापौर एवं अन्य नेता ने उन्हें सम्मानित किया। ज़ूमा ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और सांस्कृतिक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने शिव धाम में की पूजा-अर्चना

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब गैड्लेयीह्लेसिका ज़ूमा ने शुक्रवार को बाबा लाल दास रोड स्थित शिव धाम पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके आगमन पर शिव धाम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज ने पूजन संपन्न कराया और उन्हें सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं तथा भारतीय आध्यात्मिक विरासत के महत्व से अवगत कराया। पूर्व राष्ट्रपति ज़ूमा के आगमन को लेकर शिव धाम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गुप्ता परिवार ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और शिव धाम की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं में गहरी रुचि दिखाई। सहारनपुर आगमन पर महापौर डॉ. अजय सिंह, एनआरआई अजय गुप्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जावेद साबरी आदि ने पूर्व राष्ट्रपति ज़ूमा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र तनेजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजीव गुप्ता, सुभाष सिंघल, राम राजीव सिंह, मंसूर बदर, सरदार परविंदर सिंह, श्रीकांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, अंशुल, पंकज बंसल, विपुल जैन, अनुज जैन, लक्ष्य सिंह, नितिन गर्ग, सीए प्रवीण बंसल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।