ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत में सुधार, आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में किया गया शिफ्ट

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत में सुधार, आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में किया गया शिफ्ट

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत में सुधार हुआ है और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल सूत्रों ने इसकी...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत में सुधार, आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में किया गया शिफ्ट
एजेंसी,नई दिल्लीTue, 12 May 2020 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत में सुधार हुआ है और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। डॉ. सिंह को रविवार देर रात एम्स में लाया गया था और उन्हें कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा है। 

सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को सीने में तकलीफ की शिकायत के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉ. सिंह का इलाज डॉक्टर नीतीश नायक कर रहे हैं और उनके कोरोना सहित कई जरुरी टेस्ट किए गए। पूर्व प्रधानमंत्री का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।  अस्पताल सूत्रों के अनुसार, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कुछ नई दवाइयां दी गईं जिनसे कुछ दिक्कतें हुईं, उनकी जांच की जा रही है। 87 वर्षीय पूर्व पीएम की एम्स में साल 2009 में बाईपास सर्जरी हुई थी।

पूर्व पीएम मनमोहन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और जल्द ठीक होने की कामना की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सुनकर बेहद चिंतित हूं। उनके जल्द ठीक होने, अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना करता हूं।' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया, 'डॉक्टर साहब के स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।' वहीं, लालू यादव के बेटे और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने कहा, 'आदरणीय मनमोहन सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें