टाटानगर स्टेशन पर बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन का हुआ स्वागत
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
आदित्यपुर में बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने जमशेदपुर में एक यूनियन के कार्यक्रम में भाग लिया। पटना से टाटानगर पहुंचने पर बिहार पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्षद सुधीर चौधरी की अगुवाई में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
टाटानगर स्टेशन पर बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन का हुआ स्वागत
आदित्यपुर। बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन रविवार को एक यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे। पटना से टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर तत्कालीन बिहार पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।पार्षद सुधीर चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्टेशन परिसर पहुंचे थे। समर्थकों ने आनंद मोहन का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। आनंद मोहन ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।


