पूर्व विधायक ने रोजगार मेला को ले लगाए आरोप

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

बेतिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह ने चनपटिया में आयोजित रोजगार मेले को कांग्रेस का सदस्यता अभियान बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवकों से पैसे वसूले गए और नौकरी के लिए किए गए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने साबित करने के लिए रोजगार पाने वाले युवाओं की जानकारी देने की मांग की।

पूर्व विधायक ने रोजगार मेला को ले लगाए आरोप

बेतिया। विगत 30 अगस्त को चनपटिया के गणेश प्रसाद हाई स्कूल परिसर में कांग्रेस विधायक द्वारा आयोजित रोजगार मेला पूरी तरह से कांग्रेस का सदस्यता अभियान था। उक्त बातें चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह ने उर्वर्शी सिनेमा रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने रोजगार मेला के बहाने बेरोजगार युवकों को ठगने और उगाही करने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक ने कहा कि रोजगार मेले को लेकर बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए करीब 10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया गया था। इंटरनेट पर प्रसारित एक बयान में कांग्रेस विधायक स्वयं तीन से चार हजार लोगों को रोजगार देने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

लेकिन, हकीकत इसके उलट है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला है, उनके साथ सिर्फ छलावा किया गया है।उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को रोजगार मिला है, उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर अवैध उगाही की गई। विधायक के निजी सचिव ने मझौलिया चीनी मिल समेत कई सरकारी कर्मियों को वाट्सअप कॉल कर रोजगार मेले में होने वाले खर्च के नाम पर पैसा देने का दबाव बनाया। पूर्व विधायक ने दावा किया कि चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के घोंघा, पड़ुकिया और कर्णपट्टी गांव के कुछ बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर राशि ली गई। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता ओमप्रकाश क्रांति ने भी अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात को कहा है। पूर्व विधायक ने एक कथित लेनोवो कंपनी के नाम पर युवाओं से 1350 रुपये लिए जाने की बात कही और कंपनी के पटना स्थित कार्यालय तथा नोएडा में ट्रेनिंग सेंटर के पते पर भी सवाल उठाए और इंटरनेट पर कुछ वीडियो प्रसारित होने की बात कही। साथ ही सरकारी विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं, इसे लेकर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर बेरोजगार युवाओं के साथ किसी प्रकार की ठगी हुई है तो इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। अगस्त 2024 में बिहार सरकार द्वारा चनपटिया कृषि बाजार में आयोजित रोजगार मेले में 900 से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था। एनडीए सरकार समय-समय पर रोजगार मेला का आयोजन करती रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपूर्व विधायक ने रोजगार मेला को ले लगाए आरोप