पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
दरौली के टाड़वा परसिया में नीरज ज्वेलर्स दुकान में लूट और दिलीप वर्मा की हत्या की घटना के बाद, पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और पुलिस से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड के टाड़वा परसिया बाजार स्थित नीरज ज्वेलर्स दुकान में लूट व दिलीप वर्मा की हत्या की खबर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्वजन को सांत्वना देते हुए घटना पर दुख जताया तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने दूरभाष के माध्यम से एसपी से बात कर हत्या में शामिल सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। पूर्व मंत्री के साथ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम सिंह, गुठनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. केशव तिवारी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सीवान संयोजक डॉ. रुदल बागी, दरौली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार मिश्रा, पूर्व मुखिया सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष करुणापति मिश्रा, पूर्व मुखिया अभिराम पांडेय, अरुण दूबे, धर्मेंद्र कुमार रजक, प्रदीप कुमार सिंह, हरिशंकर बैठा, दीनानाथ राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।


