गाजियाबाद के गेस्ट हाउस में हुई थी महिपाल से डील
बरेली में क्राइम ब्रांच ने ठगी के मामलों में पूर्व राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को गिरफ्तार किया। अभियुक्त महिपाल द्वारा ठगी का झांसा दिए जाने के बाद कश्यप इस मामले में शामिल हुए। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बरेली। क्राइम ब्रांच ने ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को गिरफ्तार कर भोजीपुरा पुलिस को सौंप दिया। वहां हुई पूछताछ में महिपाल ने बताया कि करीब दो साल पहले महिपाल प्रधान कुछ लोगों को जमीन के सौदे के लिए उसके पास पहुंचा था और अच्छे लाभ का लालच दिया तो वह उनके साथ शामिल हो गया। आरोपियों से गाजियाबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उसकी मुलाकात हुई थी। मेरठ से गिरफ्तारी के बाद पन्नालाल कश्यप को क्राइम ब्रांच ने भोजीपुरा पुलिस को सौंप दिया। वहां इंस्पेक्टर केबी सिंह ने भी उससे पूछताछ की तो पन्नालाल ने बताया कि बताया कि उसने बीटेक और एलएलबी किया है। पूर्व में वह दर्जा राज्यमंत्री रह चुका है और वर्तमान में भी वह राजनीति कर रहा है। महिपाल की बातों में आकर वह इस मामले में फंस गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया。
कंपनियों के अधिकारी बनकर ठगी करता था गिरोह
इस गिरोह का सरगना मीरगंज के गांव मसीहाबाद का पूर्व प्रधान महीपाल सिंह यादव है। वह खुद को नोएडा, लखनऊ, दिल्ली की बड़ी फैक्ट्रियों का मैनेजर बताकर किसानों से मिलता था। फिर अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हो जाते थे। किसानों को फंसाकर ये लोग फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन पसंद करते थे और करोड़ों रुपये में उसका सौदा करते थे। इसके बाद कंपनी मालिक से मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर कमीशन के नाम ठगी करके गायब हो जाते थे।


