मन्नान के निधन पर आबो देवी ने जताया शोक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादधनबाद। पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर बिहार सरकार की पूर्व मंत्री आबो देवी और राजद के महासचिव उदय शर्मा ने शोक व्यक्त किया। मल्लिक ने 2009 में धनबाद से विधायक चुने जाने के बाद पशुपालन, मत्स्य पालन और आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में कार्य किया। श्रमिक आंदोलन में उनका योगदान महत्वपूर्ण था।

धनबाद। पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर बिहार सरकार की पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आबो देवी और राजद के प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने गहरा शोक व हार्दिक संवेदना व्यक्त की। कहा कि बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के निजी सचिव से उन्होंने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। 2009 में धनबाद विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए और हेमंत सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन और आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए गए। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। कहा कि श्रमिक आंदोलन से उनका गहरा लगाव था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


