हिंदू और मुस्लिम समाज को मिलकर हम बनाना होगा : आबिद
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि दलित और मुस्लिम समाज की स्थिति समान है। जिले में 20% दलित और 20% मुस्लिम हैं, जिससे दोनों समाज का शोषण हो रहा है। उन्होंने दलित समाज को जागरूक होने का आह्वान किया और कहा कि एकजुटता से 2027 के चुनाव में सत्ता परिवर्तन संभव है।

बदायूं, प्रमुख संवाददताा। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा, देश, प्रदेश व जिले में दलित समाज व मुस्लिम समाज की हालत एक जैसी है। जिले में 20 फीसदी दलित व लगभग 20 फीसदी मुस्लिम समाज की हिस्सेदारी है। इस तरह 40 फीसदी दलित व मुस्लिम समाज का शोषण हो रहा है। अब समय आ गया है, दलित समाज को जागरूक होना होगा।पूर्व मंत्री आबिद रजा अखिलेश यादव के निर्देश पर शेखूपुर विधानसभा व शहर के दलित समाज का लॉन में सम्मेलन को संबोधिति कर रहे थे। सम्मेलन में जाटव, वाल्मीकि, गाडगे समाज के लोगों के साथ दलित समाज के नेताओं ने भागीदारी की।
इसमें पूर्व मंत्री ने कहाकि दलित समाज का द व मुस्लिम समाज का म मिलकर दम बनाना होगा। हम और दम मिलकर आने वाले 2027 में चुनाव में सत्ता परिवर्तन कर देगा। दलित समाज की एकजुटता पीडीए को और मजबूत करेगा।इस मौके पर हरिओम सागर, हेतराम सागर, मुरारी सागर, चरण सिंह सागर, सुरेश सिंह सागर, सिप्पटर सिंह सागर, पप्पू सागर, डॉ. राजेंद्र सागर, राजेंद्र दिवाकर, वेदप्रकाश दिवाकर, राजू सागर, वीरेंद्र सागर, नत्थु सागर, भवेंद्र सागर, धर्मवीर सागर, नवीन विद्यार्थी, सिद्धार्थ वाल्मीकि, रमेश डी लाल, प्रवेश दिवाकर, डोरीलाल सागर, गौरी शंकर सागर आदि मौजूद थे।


