नेपाल में मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश लापता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी. शिवज्ञानम नेपाल में बाढ़ के बाद लापता हो गए हैं। मद्रास बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री मोदी और चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर उनकी तलाश के लिए अविलंब कदम उठाने का अनुरोध किया है। वह 26 अगस्त को तीर्थयात्रियों के समूह के साथ नेपाल गए थे।

नेपाल में मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश लापता

चेन्नई, एजेंसी। मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. शिवज्ञानम के नेपाल में लापता होने की जानकारी सामने आई है। मद्रास बार एसोसिएशन (एमबीए) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पत्र लिखकर उन्हें तलाशने और सुरक्षित बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया। देश के सबसे पुराने बार एसोसिएशनों में से एक एमबीए ने कहा कि न्यायमूर्ति शिवज्ञानम 26 अगस्त को नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं और उनका पता नहीं चल पा रहा है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि वह तमिल तीर्थयात्रियों के एक समूह के साथ नेपाल की यात्रा पर गए थे।

इसी दौरान यह आपदा आई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेपाल में मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश लापता