बाबूलाल मरांडी का तीन दिवसीय सिंहभूम दौरा आज से

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई 2026 तक पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, वे विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम भी करेंगे।

बाबूलाल मरांडी का तीन दिवसीय सिंहभूम दौरा आज से

गुवा। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई 2026 तक पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई (सोमवार) को सुबह 9 बजे रांची से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मेघाहातुबुरू स्थित सोजूआ वन विश्रामागार पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 2 बजे मेघाहातुबुरू से रवाना होकर शाम 5 बजे मेघाहातुबुरू सेल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

14 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 10 बजे मेघाहातुबुरू से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं भोजन के उपरांत दोपहर 2 बजे चाईबासा के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे चाईबासा परिसदन पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम वहीं होगा। 15 जुलाई (बुधवार) को सुबह 11 बजे चाईबासा से सड़क मार्ग द्वारा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे रांची पहुंचेंगे। 

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।