कश्मीर के खिलाफ यात्रा परामर्श वापस ले अमेरिका : महबूबा
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने अमेरिका से कश्मीर पर्यटन संबंधी परामर्श वापस लेने की आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे घाटी की पर्यटन-आधारित अर्थव्यवस्था को लगातार नुकसान हो रहा है। महबूबा ने अमेरिकी राजदूत से अपील की कि वे इस चेतावनी की समीक्षा करें।

पूर्व सीएम ने कहा, कश्मीर में हजारों परिवार रोजी-रोटी के लिए टूरिज्म पर निर्भर अमेरिकी राजदूत से सबसे ऊंचे लेवल की ट्रैवल एडवाइजरी वापस लेने की अपील
राजनीतिक मत
श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने अमेरिका से कश्मीर पर्यटन संबंधी परामर्श वापस लेने की आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे घाटी की पर्यटन-आधारित अर्थव्यवस्था को लगातार नुकसान हो रहा है।
पीडीपी अध्यक्ष की अपील
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा ने बुधवार को एक पोस्ट में यह अपील तब की, जब अमेरिकी राजदूत सर्जियोर गोर अपनी पहली यात्रा पर कश्मीर पहुंचे। गोर ने लद्दाख जाने से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक की।
टूरिज्म पर निर्भरता
‘एक्स’ पर पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर में हजारों परिवार अपनी रोजी-रोटी के लिए टूरिज्म पर निर्भर हैं। ट्रैवल एडवाइजरी सिर्फ एक चेतावनी नहीं बल्कि ‘कश्मीर और दुनिया के बीच एक दीवार’ है। यह परामर्श राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ी बाधा बन गई है। उन्होंने लिखा, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि कश्मीर यात्रा के खिलाफ उच्चतम-स्तरीय परामर्श की समीक्षा करें और उसे वापस लें।
परामर्श की स्थिति
अमेरिकी विदेश विभाग ने वर्तमान में जम्मू-कश्मीर को ‘लेवल 4: यात्रा न करें’ परामर्श के तहत रखा है, सिवाय पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और लेह की यात्राओं के। परामर्श में आतंकवाद और नागरिक अशांति से संबंधित चिंताओं का हवाला दिया गया है। इसमें विशेष रूप से क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की संभावना का उल्लेख किया गया है, जिसमें श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। महबूबा ने कहा कि परामर्श वापस लेने से विश्वास का एक सशक्त संदेश जाएगा, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की वापसी को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी।


