झाकोमयू की वेस्ट मोदीडीह शाखा कमेटी गठित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादझारखंड की मोदीडीह कोलियरी यूनियन का नई शाखा कमेटी का गठन शुकवार को हुआ। रतिलाल टुडू की अध्यक्षता में 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई। यूनियन का मुख्य उद्देश्य कोयला श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

सिजुआ, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी का शाखा कमेटी का गठन शुक्रवार को शिव मंदिर प्रांगण में यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू के अध्यक्षता में हुई। जबकि संचालन रौनक सिन्हा ने किया। कमेटी में अध्यक्ष रियाजुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष कुंदन रवानी व अजीत रवानी, सचिव महेंद्र रवानी, सहसचिव भीष्म कुमार सिंह, संगठन सचिव गामा भुईयां, कोषाध्यक्ष मनोहर मांझी सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया। यूनियन के बीसीसीएल जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि चयनित प्रतिनिधि कोयला श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष कर उनके निदान की दिशा में पहल करेंगे। इस यूनियन का गठन कोयला श्रमिकों के हक व अधिकार दिलाने को लेकर किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


