दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में राजधानी में ढाई वर्ष बाद दिल्ली महिला आयोग का गठन हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लता गुप्ता को अध्यक्ष बनाया है। महिला आयोग में सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है। इसके साथ ही दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का भी गठन किया गया है, जिसका अध्यक्ष निर्मल जैन होंगे।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में ढाई वर्ष बाद दिल्ली महिला आयोग का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। लता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ दो बार निगम पार्षद रह चुकी हैं। जनवरी 2024 में स्वाति मालिवाल के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। इसके साथ ही महिला आयोग में सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का भी गठन किया है। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष निर्मल जैन होंगे, वहीं आयोग के सदस्यों में कुलदीप सिंह तथा मोहम्मद हारून को नामित किया गया है。

दिल्ली महिला आयोग की संरचना

दिल्ली महिला आयोग की में लता गुप्ता अध्यक्ष जबकि श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरीका शर्मा झा और रेणु भल्ला को सदस्य बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लता गुप्ता का परिचय

कौन हैं लता गुप्ता

लता गुप्ता भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार में हुआ। वे दिल्ली प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री, तथा शाहदरा जिला भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। वे 2007 से 2012 तक शकरपुर वार्ड तथा 2012 से 2017 तक पांडव नगर वार्ड से निगम पार्षद रहीं। लता गुप्ता दिल्ली नगर निगम की पहली महिला स्थायी समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

सामान्य प्रश्न

दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष कौन है?
दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष लता गुप्ता हैं।
Amit Jha

लेखक के बारे में

Amit Jha

बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।


शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)


रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना


पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की


वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना


मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी


कुल अनुभव के वर्ष
19


एचटी में अनुभव के वर्ष
13


यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।


प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान


विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं लता गुप्ता