दर्जी कल्याण बोर्ड का गठन अविलंब करे सरकार : अली इमाम भारती

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

भोजपुर जिला इकाई का गठन, महताब इदरिसी बने जिलाध्यक्ष, आरा शहर स्थित मिल्की मोहल्ला में जिलास्तरीय आमसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव जनाब मजहर हसनैन ने की

दर्जी कल्याण बोर्ड का गठन अविलंब करे सरकार : अली इमाम भारती

भोजपुर जिला इकाई का गठन, महताब इदरिसी बने जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरमान सचिव और मोहम्मद जशीम कोषाध्यक्ष नियुक्त आरा। इदरिसीया दर्जी फेडरेशन भोजपुर की ओर से आरा शहर स्थित मिल्की मोहल्ला में जिलास्तरीय आमसभा का आयोजन किया गया।

बैठक का उद्देश्य

अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव जनाब मजहर हसनैन ने की। सभा में आगामी 10 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले भारत-पाक युद्ध (1965) के अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस सह इदरिसीया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती ने कहा कि इदरिसीया दर्ज़ी समाज वर्षों से अपने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रत्येक वर्ष पटना में आयोजित होने वाला वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस सह दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन समाज की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है।

सरकार से मांग

उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि दर्ज़ी समाज के समग्र विकास के लिए अविलंब दर्ज़ी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। राष्ट्रीय महासचिव मजहर हसनैन ने कहा कि भोजपुर की धरती इदरिसीया दर्जी समाज के संगठन, आंदोलन और सामाजिक जागरण की ऐतिहासिक भूमि रही है। इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजू वारसी ने भोजपुर जिला इकाई के गठन की घोषणा करते हुए महताब इदरिसी को जिलाध्यक्ष, मोहम्मद अरमान इदरिसी को जिला सचिव और मोहम्मद जशीम इदरिसी को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश सचिव मोहम्मद सफर आलम ने कहा कि सरकार को बिहार राज्य दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति की योजनाओं को शीघ्र लागू कर दर्ज़ी समाज के कारीगरों के आर्थिक विकास के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 19 जुलाई को पटना के किसान पैराडाइज में फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव हाजी बेलाल उर्फ पप्पू साहब की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली तैयारी बैठक में भोजपुर जिला की ओर से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भोजपुर जिला इकाई का गठन किसने किया?
भोजपुर जिला इकाई का गठन इदरिसीया दर्जी फेडरेशन ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।