भारत स्काउट एवं गाइड दल का किया गया गठन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सासारामसासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। व सामुदायिक विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविन्द कुमा

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आदर्श उच्च विद्यालय रेड़िया में मंगलवार को भारत स्काउट एवं गाइड दल का गठन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं गाइड आंदोलन के उद्देश्य, सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण कर समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन व सामुदायिक विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना व सेवा का संस्कार विकसित होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


