प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. विजय कुमार

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बड़ौत में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बागपत जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। डॉ. विजय कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया और अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और चिकित्सकों की समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की। सभी ने संगठन के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. विजय कुमार
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. विजय कुमार

बड़ौत। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बागपत जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। सीएचसी अधीक्षक बड़ौत डॉ. विजय कुमार को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। बड़ौत के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा से जुड़े अधिकारियों और चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और चिकित्सकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की अपील की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद सम्मानित किया गया। नव गठित जिला कार्यकारिणी में डॉ विजय कुमार अध्यक्ष, डॉ सुधीर कुमार, डॉ अभिषेक, डॉ ऐश्वर्या को उपाध्याय, डॉ सत्येंद्र कुमार सचिव, डॉ अमित कुमार वित्त सचिव, डॉ ताहिर सम्पादक, डॉ राजकमल को सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र वैदवान, ओमवीर मलिक, सचिन मलिक, हरेंद्र राठी, नीतू, मुकेश कुमार, विपिन धामा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।