पिंडरा पंचायत में वन महोत्सव का आयोजन पिंडरा पंचायत में वन महोत्सव का आयोजन
झारखंड सरकार के पर्यावरण और परिवर्तन विभाग के अंतर्गत, पिंडरा पंचायत में मंगलवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक निर्मल महतो ने 100 पौधे लगाकर की। वन विभाग ने 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विधायक ने वन संरक्षण में जन सहभागिता की अपील की।

चुरचू, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को चरही थाना क्षेत्र के पिंडरा पंचायत में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। पर्यावरण एवं परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की आइए एक पेड़ लगाएं, धरती को हरा-भरा बनाएं योजना के तहत कार्यक्रम की शुरुआत मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, रामगढ़ वन प्रक्षेप के डीएफओ नीतीश कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने 100 पौधे लगाकर की। वन विभाग ने पिंडरा पंचायत में 50 हजार छायादार एवं फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।विधायक ने कहा कि केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण से ही वन संपदा बचाई जा सकती है।
उन्होंने अवैध बालू व कोयला खनन तथा जंगलों की कटाई का विरोध करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से वन संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, वनकर्मी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


