कैसल के पास अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़
हिन्दुस्तान, रांची
खूंटी वन क्षेत्र में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कैसल गांव के निकट एक अवैध आरा मशीन का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में साल के बोटे और चिरान लकड़ियां बरामद की गईं, जबकि मशीन संचालक फरार हो गया। विभाग उसकी पहचान कर कार्रवाई कर रहा है।

खूंटी, संवाददाता। खूंटी वन क्षेत्र के जाते सब-बीट अंतर्गत कैसल गांव के समीप मंगलवार को वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित आरा मशीन का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से रखे साल के बोटे और सेमल की चिरान लकड़ियां बरामद की गईं। टीम ने जुगाड़ से तैयार आरा मशीन भी जब्त कर ली। वन विभाग की टीम के पहुंचने की भनक मिलते ही मशीन संचालक मौके से फरार हो गया। विभाग उसकी पहचान कर तलाश में जुटा है। मामले में वन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
छापेमारी दल में प्रभारी वनपाल प्रवीण कुमार सिंह के अलावा वनकर्मी अजय होरो, जुनुल होरो, अनिल सोय, रोशन महतो और होमगार्ड के जवान शामिल थे।


