जिले के 11 प्रमुख वेटलैंड्स को मिला लीगल प्रोटेक्शन, वन विभाग ने किया अधिसूचित

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

महराजगंज जिले में वन विभाग ने प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए 11 प्रमुख ताल-पोखरों को आर्द्रभूमि संरक्षण नियम 2017 के तहत अधिसूचित किया है। इससे इन जल निकायों को कानूनी संरक्षण मिलेगा और अवैध कब्जे तथा निर्माण पर रोक लगेगी। यह कदम पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

जिले के 11 प्रमुख वेटलैंड्स को मिला लीगल प्रोटेक्शन, वन विभाग ने किया अधिसूचित

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में प्राकृतिक जलस्रोतों व आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के अस्तित्व को बचाने की दिशा में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पर्यावरण संतुलन व लगातार गिरते भू-जल स्तर को थामने के लिए जिले के 11 प्रमुख ताल-पोखरों व जलभराव क्षेत्रों को केंद्र सरकार के आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन नियम 2017 के तहत औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दिया गया है। इससे अब इन 11 जल निकायों को लीगल प्रोटेक्शन का कवच मिल जाएगा। वन विभाग के कदम से प्राकृतिक जलाशयों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ रोकना और जिले के इको-सिस्टम को नया जीवन देना संभव होगा। सोहगीबरवा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी के अनुसार जिले के जिन 11 प्राकृतिक जल निकायों को अधिसूचित कर लीगल प्रोटेक्शन दिया गया है। इनमें पुरैना, परागपुर, बैदौली, हरिहरपुर, धनहा नायक, लेदी, हरतोड़वा, सलामतगढ़, मटियरिया, बैसार व वधूई वेटलैंड शामिल हैं। इन सभी पारंपरिक ताल-पोखरों को आधिकारिक सूची में शामिल कर सुरक्षा घेरे में ला दिया गया है.

अवैध कब्जे व गैर कानूनी गतिविधियां होंगी नियंत्रित

कानूनी संरक्षण मिलने से अब इन जलस्रोतों पर भू-माफिया द्वारा किए जाने वाले अवैध निर्माण व कब्जे पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। आर्द्रभूमि संरक्षण नियम 2017 के तहत अधिसूचित होने के बाद ये सभी 11 स्थान प्रोटेक्शन जोन बन गए हैं। अब इनके कैचमेंट एरिया में पक्का निर्माण, मिट्टी भराई या व्यावसायिक गतिविधियों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.

पक्षियों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना, हरियाली का होगा संवर्धन

आर्द्रभूमि संरक्षण नियम 2017 के तहत अधिसूचना जारी होने के बाद अब इन सभी 11 जल निकायों की भौगोलिक सीमाओं का स्पष्ट सीमांकन हो सकेगा, जिससे इनके कैचमेंट एरिया में होने वाले अतिक्रमण पर रोक लगेगी। इसके अलावा इन अधिसूचित वेटलैंड्स के आसपास प्राकृतिक हरियाली और जलीय वनस्पतियों के संवर्धन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। हर साल सर्दियों में साइबेरिया व मध्य एशिया से आने वाले हजारों प्रवासी पक्षियों के लिए भी ये सभी 11 स्थान पूरी तरह सुरक्षित व प्राकृतिक अनुकूल आवास साबित होंगे.

डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन नियम, 2017 के तहत जिले के 11 प्रमुख वेटलैंड्स को अधिसूचित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य इन प्राकृतिक जलस्रोतों के अस्तित्व को बचाना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। अधिसूचना के बाद इन जलाशयों के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ या अवैध कब्जे पर पूरी तरह रोक रहेगी। इनके संवर्धन के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस नियम के तहत जल निकायों को अधिसूचित किया गया है?−
जल निकायों को आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन नियम 2017 के तहत अधिसूचित किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिले के 11 प्रमुख वेटलैंड्स को मिला लीगल प्रोटेक्शन, वन विभाग ने किया अधिसूचित