दरगाह परिसर में गिरकर घायल हुई विदेशी महिला पर्यटक

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

रविवार को हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर विदेशी महिला नोगा कोहेन घायल हो गई। उनके साथ आए गाइड और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उनकी स्थिति सामान्य रही और महिला परिवार के साथ आगरा के लिए रवाना हो गई।

दरगाह परिसर में गिरकर घायल हुई विदेशी महिला पर्यटक

हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर रविवार सुबह लगभग 11 बजे विदेशी महिला पर्यटक फिसलकर गिरने से घायल हो गई। गाइड एवं सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से विदेशी पर्यटक को तुरंत सीएचसी भेजकर इलाज कराया गया। इज़राइल का तीन सदस्यीय पर्यटक परिवार फतेहपुर सीकरी स्मारक का भ्रमण कर रहा था। परिवार के साथ अधिकृत गाइड मेहराज कुरैशी भी मौजूद थे। भ्रमण के दौरान पर्यटक नोगा कोहेन पत्नी उरी कोहेन दरगाह परिसर में अचानक गिर गईं। उन्हें चोट लग गई।गाइड मेहराज कुरैशी ने सिक्योरिटी इंचार्ज मुकेश यादव, टूर एजेंट आरिफ सलमानी तथा गोल्फ कार्ट स्टाफ को तत्काल सूचना दी। इसके बाद सर्किल ऑफिसर दिलीप सिंह के निर्देशन में सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव मौके पर पहुंचे और विदेशी महिला पर्यटक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।सामुदायिक

स्वास्थ्य केंद्र में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। उपचार के उपरांत विदेशी पर्यटक परिवार के साथ आगरा के लिए रवाना हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदरगाह परिसर में गिरकर घायल हुई विदेशी महिला पर्यटक