एफपीआई ने तीन दिन में 5,109 करोड़ रुपये निकाले

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने तीन दिन में सरकारी प्रतिभूतियों से लगभग 5,109.21 करोड़ रुपये निकाले हैं। अमेरिकी-ईरान संघर्ष और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय सरकारी बॉण्ड को कम आकर्षक बनाया। डेटा के अनुसार, 3,66,806.286 करोड़ रुपये तक का एफपीआई निवेश घटकर 3,66,791.286 करोड़ रुपये रह गया।

एफपीआई ने तीन दिन में 5,109 करोड़ रुपये निकाले

मुंबई, एजेंसी। वैश्विक अनिश्चितता के कारण धारणा कमजोर होने के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले तीन दिन में पूर्ण पहुंच मार्ग के तहत सरकारी प्रतिभूतियों से लगभग 5,109.21 करोड़ रुपये निकाले हैं। एफएआर के तहत पात्र विदेशी निवेशकों को बिना किसी सीमा के कुछ खास सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदने और बेचने की अनुमति होती है। भारतीय समाशोधन निगम लिमिटेड के अनुसार, एफएआर के तहत सरकारी प्रतिभौतियों में एफपीआई निवेश 15 सितंबर को 3,66,806.286 करोड़ रुपये रहा, जबकि नौ सितंबर को यह 3,71,915.496 करोड़ रुपये था। आंकड़ों से पता चलता है कि यह निवेश 10 सितंबर को 3,71,520.751 करोड़ रुपये और 11 सितंबर को 3,66,791.286 करोड़ रुपये था。

अमेरिका-ईरान युद्ध की स्थिति

अमेरिका-ईरान युद्ध की बिगड़ती स्थिति के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतें (जो 110 डॉलर के आसपास बनी हुई हैं), अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल का पांच प्रतिशत के करीब पहुंचना और रुपये पर लगातार दबाव ने भारतीय सरकारी बॉण्ड को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत कम आकर्षक बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, क्योंकि सऊदी अरब की 'ईस्ट-वेस्ट' पाइपलाइन पर हमलों के बाद वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से वैश्विक स्तर पर सरकारी बॉण्ड में भारी बिकवाली के चलते मानक 10-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी नोट का प्रतिफल सोमवार को 2023 के बाद पहली बार पांच प्रतिशत को पार कर गया।

सामान्य प्रश्न

✦विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कितने रुपये की निकासी की?−
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने लगभग 5,109.21 करोड़ रुपये की निकासी की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएफपीआई ने तीन दिन में 5,109 करोड़ रुपये निकाले